Saturday, February 22, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedमध्य रेल का एसी लोकल में टिकट जाँच अभियान: 2.70 करोड़ रुपये...

मध्य रेल का एसी लोकल में टिकट जाँच अभियान: 2.70 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

मुंबई। मुंबई की सबअर्बन रेलवे प्रणाली, जिसे शहर की जीवनरेखा कहा जाता है, प्रतिदिन लाखों यात्रियों को उनकी मंज़िल तक पहुँचाती है। मध्य रेल की मुंबई सबअर्बन सेवा 1810 लोकल ट्रेनों के माध्यम से लगभग 3.9 मिलियन यात्रियों को प्रतिदिन सेवा प्रदान करती है, जिसमें 66 एसी लोकल ट्रेनें भी शामिल हैं। मध्य रेल के मुंबई मंडल द्वारा अनियमित यात्रा को रोकने और वास्तविक यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लगातार विशेष टिकट जाँच अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 (जनवरी 2025 तक) में एसी लोकल ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 81,709 यात्रियों पर कार्रवाई की गई और कुल 2.70 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। पिछले वर्ष की तुलना में, जब 35,885 मामलों में 1.19 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया था, इस बार 127 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी 2025 में अनियमित 8,535 यात्रियों से 27.82 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। जबकि जनवरी 2024 में 3,511 मामलों में 11.83 लाख रुपये वसूले गए थे, जो मामलों में 143.09 प्रतिशत और राजस्व में 135.05 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है
पिछले तीन महीनों में बिना टिकट यात्रा पर कार्रवाई
दिसंबर 2024: 9,134 यात्री पकड़े गए, 29.56 लाख रुपये जुर्माना
नवंबर 2024: 9,698 यात्री पकड़े गए, 31.84 लाख रुपये जुर्माना
अक्टूबर 2024: 11,532 यात्री पकड़े गए, 37.45 लाख रुपये जुर्माना।
एसी लोकल में नियमित जाँच के लिए एक विशेष टीम
यात्रा अनुभव को और बेहतर बनाने तथा एसी लोकल में अनियमित यात्रा रोकने के लिए मध्य रेल ने कई नई पहल शुरू की हैं: व्हाट्सएप शिकायत नंबर (7208819987): यात्री पीक आवर्स में किसी भी समस्या की शिकायत मैसेज के माध्यम से कर सकते हैं (कॉल सुविधा उपलब्ध नहीं है)
विशेष निगरानी दल: अनियमित यात्रा के मामलों की निगरानी के लिए गठित।
मध्य रेल यात्रियों से अपील करता है कि वे उचित और वैध टिकट लेकर यात्रा करें, जिससे असुविधा से बचा जा सके और एक सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments