
मुंबई। कामगार दिवस और महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ ने स्वर्गीय एस.एम.शुक्ला जी की 105वीं जयंती पर विशेष समारोह आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. प्रवीण वाजपेई ने की। कार्यक्रम में सीआरएमएस के संस्थापक अध्यक्ष आर.पी.भटनागर को ट्रेड यूनियन क्षेत्र में उनके योगदान के लिए “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष वी.के.सावंत, महासचिव अनिल दुबे और कोषाध्यक्ष रामगोपाल निम्बालकर सहित कई मंडल अध्यक्ष, सचिव एवं शाखा प्रमुखों को मान्यता चुनाव में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। डॉ. भटनागर का स्वागत मुंबई मंडल अध्यक्ष विवेक सिसोदिया, सचिव संजीव कुमार दुबे, पुणे से एस. पी. सिंह (अध्यक्ष), एस. के. मिश्रा (सचिव), भुसावल मंडल से एस. बी. पाटील, नागपुर मंडल से अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और सचिव राकेश कुमार, सोलापुर मंडल से महिला अध्यक्ष शिल्पा पालव सहित अन्य नेताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर धर्मेश कर्दम, आर. जे. सिंह, एम. वाय. खान, छाया शेलके, अमीर खान, राकेश श्रीवास, शांता राम गागुरडे, राजू परदेशी, सीमा मोहन और राजेन्द्र गुजरे जैसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
रेल कर्मचारियों की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था “आरोही” द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में दिनेश माने, हेमंत तेंदुलकर, दशरथ आ., प्रमोद ठक्कर, सुचिता, अनीता पवार, राजेन्द्र तिवारी, यशी और साक्षी तिवारी ने मधुर गीतों से समां बांधा। साथ ही, समारोह में पहलगाम में पर्यटकों पर हुए नरसंहार की कड़ी निंदा की गई और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।