Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeCrimeसहारा इंडिया प्रमुख की पत्नी समेत कंपनी के कई लोगों पर मामला...

सहारा इंडिया प्रमुख की पत्नी समेत कंपनी के कई लोगों पर मामला दर्ज, धोखाधड़ी का लगाया आरोप

हजरतगंज। सहारा इंडिया के मालिक सुब्रत राय की पत्नी और कंपनी के अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस हुसैनगंज थाने में दर्ज किया गया है। एफआईआर महिला निवेशक ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई है। करीब दो लाख रुपए हड़पने का आरोप है। हजरतगंज स्थित नरही निवासी काजल जायसवाल के मुताबिक साल 2018 में सहारा इंडिया के भूपेंद्र सिंह ने कंपनी की स्कीम के बारे कि निवेश करने पर दोगुना में जानकारी दी। दावा किया कि निवेश करने पर दोगुना ब्याज मिलेगा। इस पर उन्होंने करीब दो लाख रुपए का निवेश किया। उन्हें कोऑपरेटिव सोसाइटी की तरफ से एफडी बॉन्ड भी जारी किए गए। इस बीच सहारा इंडिया के खिलाफ सेबी की जांच शुरू होने का पता चला। काजल ने कई बार एजेंट से रकम वापस कराने के लिए कहा, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। काजल के मुताबिक उन्होंने हुसैनगंज कोतवाली में सहारा इंडिया के खिलाफ तहरीर भी दी थी, पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। आजिज आकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अदालत के आदेश पर गुरुवार को हुसैनगंज थाने में सहारा इंडिया के मालिक सुब्रत राय की पत्नी सपना राय, ओपी श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धारा में केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments