Wednesday, November 19, 2025
Google search engine
HomeMaharashtraपुणे–शिरूर व छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं को मंत्रिमंडल पायाभूत सुविधा...

पुणे–शिरूर व छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं को मंत्रिमंडल पायाभूत सुविधा समिति की मंजूरी

मुंबई। मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडल पायाभूत सुविधा समिति की बैठक में पुणे–शिरूर राष्ट्रीय राजमार्ग के 53.4 किलोमीटर के चार लेन (एट-ग्रेड) तथा छह लेन ऊंचे मार्ग के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही छत्रपति संभाजीनगर जिले में शेंद्रा औद्योगिक वसाहत से बिडकीन औद्योगिक वसाहत और बिडकीन से ढोरेगांव (छत्रपति संभाजीनगर–पुणे राजमार्ग) तक छह लेन सड़क निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में नया ग्रीनफील्ड मार्ग- छत्रपति संभाजीनगर–जालना डीएमआईसी नोड क्रमांक 1, करमाड से बिडकीन होते हुए समृद्धि महामार्ग को छह लेन सड़क से जोड़ने की योजना को तत्वतः मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति संभाजीनगर से अहिल्यानगर के बीच की वर्तमान सड़क की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुणे से शिरूर के बीच छह लेन ऊंचा मार्ग और चार लेन एट-ग्रेड मार्ग का कार्य तीन वर्षों में तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि पुणे–शिरूर मार्ग पर 35 किलोमीटर की ऊंची सड़क में 7.40 किलोमीटर हिस्से में एट-ग्रेड सड़क, उसके ऊपर सड़क और उसके ऊपर मेट्रो लाइन का वाया-डक्ट महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और महाराष्ट्र राज्य पायाभूत सुविधा विकास मंडल समन्वय से बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने शेंद्रा (करमाड) से बिडकीन तक 32.8 किलोमीटर और बिडकीन से ढोरेगांव तक 26 किलोमीटर छह लेन सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण तुरंत शुरू करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, सार्वजनिक बांधकाम मंत्री शिवेंद्रसिंह राजे भोसले, मुख्य सचिव राजेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments