Friday, June 20, 2025
Google search engine
HomeBollywoodBollywood: तलाक की अफवाहों पर रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी

Bollywood: तलाक की अफवाहों पर रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी

Bollywood

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह लगातार खबरों में बने हुए हैं। उनकी एनर्जी हर किसी का ध्यान खींचती है। रणवीर ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन मनाया। बताया जा रहा है कि रणवीर की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण उस वक्त मौजूद नहीं थीं। इसके बाद दोनों के तलाक की बातचीत शुरू हो गई लेकिन रणवीर ने इस पर रिएक्ट कर चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

रणवीर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। रोमांटिक फोटो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने अपने तलाक की अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है। फिलहाल दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

इस फोटो को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन दिया, ”मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।” इस फोटो को शेयर करने के कुछ देर बाद रणवीर मुंबई में एक कार में नजर आए। इस कार में रणवीर के पीछे वाली सीट पर दीपिका पादुकोण बैठी नजर आईं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। करीब 6 साल तक डेट करने के बाद 2018 में उन्होंने शादी की। उन्होंने रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और 83 फिल्मों में साथ काम किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments