Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
HomeMaharashtraदीपावली के पहले नागरिकों को बड़ी राहत, एसटी के किराए में नहीं...

दीपावली के पहले नागरिकों को बड़ी राहत, एसटी के किराए में नहीं होगी वृद्धि: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की ओर से दिवाली पर की जाने वाली 10 प्रतिशत किराया वृद्धि को रद्द करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह कदम यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है। मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि परंपरागत रूप से राज्य परिवहन निगम हर साल दिवाली के दौरान किराए में 10 प्रतिशत की वृद्धि करता है, जिससे निगम को लगभग 30 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलता है। लेकिन इस वर्ष राज्य के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ ने आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ डाला है। उन्होंने कहा- लोग पहले से ही प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हैं। ऐसे समय में यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं होगा। इसलिए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को निर्देश दिए गए हैं कि इस बार एसटी बसों की किराया वृद्धि को अपवाद स्वरूप रद्द किया जाए। इस निर्णय से दिवाली के अवसर पर राज्यभर में यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी। बता दे कि राज्य परिवहन निगम ने दिवाली के दौरान, यानी 15 अक्टूबर से 5 नवंबर तक, मंगलवार को किराए में 10 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया था। यह किराया वृद्धि सामान्य रूप से सभी बसों पर लागू नहीं थी। वातानुकूलित शिवनेरी और शिवाई बसों को इससे बाहर रखा गया था। इसके कारण, आम आदमी की प्रिय लालपरी सहित लंबी दूरी की यात्रा के लिए उपयुक्त रात्रि बसों के सभी यात्री इस किराया वृद्धि से प्रभावित होने वाले थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments