Sunday, February 15, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमुंबई एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक जाली भारतीय पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक जाली भारतीय पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार

मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को जाली भारतीय पासपोर्ट पर सऊदी अरब की यात्रा करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया और उसे आगे की जांच के लिए सहार पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद अख्तर उज्जमान मोहम्मद अमानुल्लाह शेख उर्फ अकारुल हलदर के रूप में हुई है, जिसे अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अख्तर पिछले 19 वर्षों से कोलकाता में रह रहा था और उसने भारतीय पासपोर्ट बनाने के लिए फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र समेत कई जाली दस्तावेज तैयार किए थे। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल उसने सऊदी अरब में रोजगार के लिए यात्रा करने में किया। घटना मंगलवार तड़के करीब 2 बजे की है, जब हलदर आव्रजन काउंटर पर पहुंचा। पूछताछ में वह बांग्लादेश यात्राओं से जुड़े सवालों से बचने लगा, जिसके बाद कड़ी पूछताछ में उसने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार कर ली। उसने कबूल किया कि गरीबी और भुखमरी के कारण वह 2006 में बांग्लादेश से भारत आया था और उत्तर 24 परगना (प. बंगाल) के दारिकौल्टा इलाके में रह रहा था। वैध पासपोर्ट न होने पर उसने एक एजेंट के जरिए जाली पहचान पत्र बनवाए और कोलकाता पासपोर्ट कार्यालय से भारतीय पासपोर्ट हासिल किया। पहला पासपोर्ट खोने के बाद उसने दूसरा जाली पासपोर्ट बनवाया और 2020 से सऊदी अरब में काम करने के लिए यात्रा कर रहा था। मई 2025 में छुट्टी पर भारत लौटने के बाद जब वह वापस सऊदी अरब जाने लगा, तब पकड़ा गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब उस एजेंट व अन्य लोगों की तलाश में है, जिन्होंने उसे जाली दस्तावेज और पासपोर्ट उपलब्ध कराए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments