Monday, January 12, 2026
Google search engine
HomeReligionबाबा जंगलेश्वर धाम पर श्री राम कथा में केवट-राम संवाद ने बांधा...

बाबा जंगलेश्वर धाम पर श्री राम कथा में केवट-राम संवाद ने बांधा समां

डॉ अंशुमान अग्निहोत्री
उन्नाव, उत्तर प्रदेश।
उन्नाव जिले के परियर स्थित प्राचीन बाबा जंगलेश्वर धाम में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के दौरान शुक्रवार को भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास श्री छोटे सरकार शोभन ने राम–केवट संवाद की अत्यंत भावपूर्ण और सजीव व्याख्या कर ऐसा मनोरम दृश्य प्रस्तुत किया कि श्रोता भाव-विभोर हो उठे। उनकी मधुर वाणी और भावप्रधान प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मानो त्रेतायुग में पहुंचा दिया, जहां राम और केवट का संवाद जीवंत हो उठा। कथा के दौरान केवट की निष्काम भक्ति, प्रभु श्रीराम के प्रति उसका प्रेम और सेवा भाव का ऐसा मार्मिक चित्रण किया गया कि श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। व्यास जी की ओजस्वी वाणी और भाव-प्रवण शैली ने पूरे पंडाल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। श्रद्धालु पूरी तन्मयता के साथ कथा श्रवण करते नजर आए। इस श्री राम कथा का एक और विशेष आकर्षण तबले पर संगत कर रहे छोटे उस्ताद केशव अवस्थी रहे। उनकी नन्ही-नन्ही उंगलियों से तबले पर निकलती सधी हुई थाप और लयबद्ध संगत ने कथा की भव्यता को और बढ़ा दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो उनकी उंगलियां स्वयं ही ताल में नृत्य कर रही हों। कथा के दौरान दिनेश तिवारी (मोमिनपुर), जितेंद्र सिंह (रायपुर), अनिल तिवारी, अशोक दुबे, जितेंद्र गौड़, राघवेंद्र जी, सुभाष तिवारी (मोमिनपुर) सहित अनेक श्रद्धालुओं ने बाबा जंगलेश्वर धाम पहुंचकर दर्शन किए और बाबा जंगलेश्वर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन में भक्ति, संगीत और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला, जिसने क्षेत्र के धार्मिक वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments