Saturday, July 12, 2025
Google search engine
HomeCrimeअयाज मुल्ला पर हमले से राजनीतिक तनाव, रोहित पाटिल ने किया विरोध...

अयाज मुल्ला पर हमले से राजनीतिक तनाव, रोहित पाटिल ने किया विरोध प्रदर्शन

सांगली। तासगांव कवठे महांकाल निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को पूर्व भाजपा सांसद संजय काका पाटिल द्वारा एनसीपी (एसपी) नेता और पूर्व उप महापौर अयाज मुल्ला पर किए गए क्रूर हमले ने भारी आक्रोश और विरोध को जन्म दिया है। हमले के दौरान अयाज मुल्ला की 76 वर्षीय मां और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई, जब वे बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही थीं। इस हिंसक घटना के बाद एनसीपी (एसपी) ने तत्काल प्रतिक्रिया दी। वहीं पूर्व गृह मंत्री आरआर पाटिल के बेटे और एनसीपी (एसपी) नेता रोहित आरआर पाटिल के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। और प्रदर्शनकारियों ने संजय काका पाटिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की। रोहित पाटिल ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस हमले ने क्षेत्र में राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता राज्य में हिंसा और आतंक फैला रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मुल्ला परिवार को सुरक्षा देने की अपील की जिसके बाद प्रशासन ने भाजपा सांसद संजय काका पाटिल और खंडू होवले समेत पांच लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि यह हमला उस निर्वाचन क्षेत्र में हुआ है जो लंबे समय से दिवंगत आरआर पाटिल के परिवार का गढ़ माना जाता है। 2022 के स्थानीय निकाय चुनावों में रोहित पाटिल ने एनसीपी को बड़ी जीत दिलाई थी, जिससे संजय काका पाटिल और पाटिल परिवार के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और भी तीव्र हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments