Sunday, November 2, 2025
Google search engine
HomeFashionझांसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर साइबर सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों...

झांसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर साइबर सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देवेश प्रताप सिंह राठौर
झांसी। पुलिस विभाग एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम कार्यालय, झांसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, श्री बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में एसएसपी श्री मूर्ति ने बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों, उनसे बचाव के उपायों और डिजिटल सतर्कता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को ऑनलाइन लेन-देन तथा व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। एसएसपी श्री मूर्ति ने आगे देश में लागू तीन नए आपराधिक कानूनों-भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन नए कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी बनाना है, जिससे नागरिकों के अधिकारों की बेहतर सुरक्षा हो सके। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सतर्कता, पारदर्शिता, ईमानदारी और साइबर सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सतर्कता, सत्यनिष्ठा और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य आचरण की शपथ ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments