Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबिजली बिल वसूली के दौरान महिला कर्मचारी से मारपीट, आरोपी पर मामला...

बिजली बिल वसूली के दौरान महिला कर्मचारी से मारपीट, आरोपी पर मामला दर्ज

नागपुर। कपिलनगर पुलिस स्टेशन में महेंद्रनगर, पचपावली निवासी मोहम्मद असद अब्दुल वहाब कुरैशी के खिलाफ महावितरण की महिला कर्मचारी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। महावितरण के शारदा नगर शाखा कार्यालय में मुख्य मशीन ऑपरेटर सत्यभामा कृष्णजी वानखेड़े अपने सहकर्मी आउटसोर्स कर्मचारी धीरज वानखेड़े के साथ 27 मार्च को सुबह 8:50 बजे आरोपी के घर 12,000 रुपये की बकाया राशि वसूलने पहुंची थीं। इसी दौरान आरोपी से विवाद हो गया।
सड़क पर रोकी कार, लात-घूंसों से हमला
जब शिकायतकर्ता सत्यभामा वानखेड़े और धीरज वानखेड़े कार्यालय लौट रहे थे, तब यशोदीप कॉलोनी रोड पर आरोपी ने उनकी कार रोक ली और धीरज वानखेड़े को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। जब सत्यभामा वानखेड़े ने विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें भी दीवार पर फेंक दिया और गाली-गलौज की। आरोपी ने कर्मचारी को क्षेत्र में दोबारा न आने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। इस मामले में सत्यभामा वानखेड़े की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 221, 132, 126 (2), 296, 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments