Sunday, June 1, 2025
Google search engine
HomeDesignभैया दूज पर आशा भोसले ने भाजपा नेता आशीष शेलार को दिया...

भैया दूज पर आशा भोसले ने भाजपा नेता आशीष शेलार को दिया आशीर्वाद

मुंबई। देशभर में आज ‘भैया दूज’ का पर्व मनाया जा रहा है। इसी मौके पर, ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार प्राप्त मशहूर सिंगर आशा भोसले ने रविवार को भाजपा नेता आशीष शेलार को आशीर्वाद दिया। मुंबई के भाजपा अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार हर साल रक्षाबंधन और ‘भैया दूज’ के पर्व पर आशा भोसले से राखी बंधवाते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने ‘भैया दूज’ के अवसर पर आशा भोसले से मिलने का यह परंपरागत मौका नहीं छोड़ा। इस दौरान, भाजपा नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह आशा भोसले से आशीर्वाद लेते और तिलक कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। भाजपा नेता आशीष शेलार ने अपनी बहन को एक विशेष उपहार भी दिया है। उन्होंने दीपावली से पहले बांद्रा पश्चिम रिक्लेमेशन में आशा भोसले के नाम से ‘आशा सरगम सागर’ नामक एक खूबसूरत गार्डन बनवाया है। इस गार्डन में सिंगर आशा भोसले की खूबसूरत तस्वीरें लगाई गई हैं। इस गार्डन में रोजाना आने वाले लोगों को आशा भोसले के मराठी-हिंदी गाने सुनने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। चुनाव की घोषणा से पहले आशा भोसले ने इस गार्डन का उद्घाटन किया था, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और भी समृद्ध करता है। ‘भैया दूज’ का यह पर्व भाई और बहन के बीच के प्रेम और रिश्ते को मजबूत करता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और हिंदू धर्म में इसे मनाने की कई परंपराएँ हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments