Saturday, June 21, 2025
Google search engine
HomeCrimeमहिला डॉक्टर से यौन शोषण और धोखाधड़ी का मामला

महिला डॉक्टर से यौन शोषण और धोखाधड़ी का मामला

मुंबई। एमआईडीसी पुलिस ने एक महिला डॉक्टर से यौन शोषण और धोखाधड़ी के मामले में अवाज तजीम अहमद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला कुर्ला की निवासी है और उसने बताया कि अवाज ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपये ऐंठ लिए। महिला की अवाज से मुलाकात दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। अवाज ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है। कुछ समय बाद अवाज ने महिला को उनके रिश्ते की जानकारी दोस्तों और रिश्तेदारों को देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। इस धमकी से डरी महिला ने उसे एक करोड़ रुपये दे दिए।
बाद में, महिला को एहसास हुआ कि अवाज ने केवल उसका इस्तेमाल किया था, जिसके बाद उसने एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी और यौन उत्पीड़न के आरोपों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments