Wednesday, May 7, 2025
Google search engine
HomeCrimeअवैध रूप से रह रही आठ बांग्लादेशी महिलाओं की गिरफ्तारी

अवैध रूप से रह रही आठ बांग्लादेशी महिलाओं की गिरफ्तारी

ठाणे। ठाणे जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में आठ बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें से सात महिलाओं को नवी मुंबई के क्रावे गांव में मंगलवार की शाम को पकड़ा गया, जहां वे किराये के मकान में बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रही थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन महिलाओं ने लोगों के घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थीं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और महिलाओं को पकड़ा। उनके खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम, 1950 और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य घटना में, अंबरनाथ कस्बे में पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रहने के मामले में गिरफ्तार किया है।
पहले भी हुई थीं गिरफ्तारियां
इससे पहले, अगस्त में ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में पांच बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से भारत में रहने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने नयानगर और बेवर्ली पार्क की झुग्गी बस्तियों से इन महिलाओं को पकड़ा था, जब यह पता चला कि वे बिना पासपोर्ट और वीजा के देश में रह रही थीं। इन घटनाओं के बाद ठाणे जिले में अवैध प्रवासियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती और बढ़ गई है, और इस तरह के मामलों पर कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments