Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedसेना के जवान ने पत्नी की हत्या की, कीटनाशक इंजेक्शन देकर मारा,...

सेना के जवान ने पत्नी की हत्या की, कीटनाशक इंजेक्शन देकर मारा, प्रेम संबंध का संदेह

धुले। धुले शहर के वलवाड़ी इलाके में तैनात एक सेना के जवान कपिल बालू बागुल (43) को उसकी पत्नी पूजा बागुल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि कपिल ने अपनी पत्नी को कीटनाशक इंजेक्शन देकर मार डाला, क्योंकि उसे उसके विवाहेतर संबंध का संदेह हो गया था। देवपूर पश्चिम पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, घटना 25 मई को हुई। कपिल ने कथित रूप से अपनी पत्नी पूजा को जबर्दस्ती दबाकर कीटनाशक का इंजेक्शन दिया, जिससे उसके मुंह और हाथ काले पड़ गए। गंभीर हालत में होने के बावजूद कपिल उसे अस्पताल न ले जाकर, अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। मृतका के भाई भूषण महाजन (भड़गांव निवासी) को जब घटना की सूचना मिली तो वह अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच, पुलिस को संदिग्ध मौत की सूचना मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पूजा की मौत इंजेक्शन लगने के करीब डेढ़ घंटे बाद हुई थी और इस दौरान उसे चिकित्सा सहायता नहीं दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में कपिल बागुल, उसकी मां विजया बागुल, बहन रंजना माली (छत्रपति संभाजीनगर निवासी), और प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कपिल का कॉलेज के दिनों की एक महिला से वर्षों बाद पुनः संपर्क हुआ, जो वर्तमान में तलाक के अंतिम चरण में है। दंपति की नौ साल की बेटी और सात साल का बेटा है। पूजा ने बीएससी और बीएड, जबकि आरोपी प्रेमिका ने बीएससी और एमबीए किया है। कपिल जयहिंद कॉलेज, धुले से स्नातक है और पहले भी अपनी पत्नी को गाली देने और मानसिक प्रताड़ना देने के लिए चर्चित रहा है। पूजा ने कभी महिला आयोग में शिकायत भी दर्ज की थी, लेकिन परिवारिक दबाव के चलते बाद में उसे वापस ले लिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments