Saturday, April 11, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraपीएम आवास योजना को बढ़ावा: बोरिवली में बीएसएनएल-एमटीएनएल की जमीन पर बनेंगे...

पीएम आवास योजना को बढ़ावा: बोरिवली में बीएसएनएल-एमटीएनएल की जमीन पर बनेंगे 1000 से अधिक घर

मुंबई। मुंबई में किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा फैसला लेते हुए बोरिवली स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) की आरक्षित भूमि को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किफायती आवास निर्माण के लिए रेडी रेकनर दर पर अधिग्रहित करने को मंजूरी दे दी है।यह महत्वपूर्ण निर्णय महाराष्ट्र गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की बैठक में लिया गया, जो सह्याद्री अतिथि गृह में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में गृहनिर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव असीम कुमार गुप्ता, मित्रा के सीईओ प्रवीण परदेशी, म्हाडा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्र्यंबक कासार, निदेशक (प्रशासन) प्रवीण कोळी, तकनीकी निदेशक अभिजीत लोंढे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।बोरिवली के गोराई क्षेत्र में बीएसएनएल और शिंपोली क्षेत्र में एमटीएनएल की कुल 28.84 एकड़ आरक्षित भूमि को लगभग ₹729 करोड़ की लागत से अधिग्रहित करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। इस भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासीय परियोजना विकसित की जाएगी, जबकि शेष भूमि का भी समुचित विकास किया जाएगा।इस परियोजना के तहत 1,000 से अधिक किफायती घरों का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे मुंबई के उपनगरीय क्षेत्रों में आवास की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी और मध्यम व निम्न आय वर्ग के नागरिकों को राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments