Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedभीम जयंती को "शैक्षणिक भीम जयंती" के रूप में मनाने की अपील

भीम जयंती को “शैक्षणिक भीम जयंती” के रूप में मनाने की अपील

मुंबई। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और आदिवासी क्षेत्रों के जरूरतमंद छात्रों के लिए कार्यरत महामानव प्रतिष्ठान और “एक नोटबुक एक कलम” अभियान ने इस वर्ष की भीम जयंती को “शैक्षणिक भीम जयंती” के रूप में मनाने की अपील की है। मंगलवार को विधान भवन स्थित विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गो-हे के कक्ष में इस अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ. गो-हे ने पिछले 10 वर्षों से समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता कर रहे “एक नोटबुक एक कलम” अभियान की सराहना की। उन्होंने शिक्षा के प्रति डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं से राज्य के विभिन्न हिस्सों में इस पहल को लागू करने की अपील की। बैठक में शिवसेना उपनेता कला शिंदे, उपनेता राहुल लोंढे, अभियान प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार समाज भूषण राजू जानके, मंत्रालय एवं विधायी संवाददाता संघ के कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ पत्रकार खंडूराज गायकवाड़, समाज भूषण नासिकेत पानसरे, वरिष्ठ पत्रकार जसंग बोपेगांवकर, महेश पावसकर और पत्रकार प्रफुल चव्हाण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments