
झाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चल रहे “एंटी-रैगिंग जागरूकता सप्ताह” (12 से 18 अगस्त 2025) के अंतर्गत तीसरे दिन, 14 अगस्त को क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. ममता सिंह और डॉ. विजय यादव के निर्देशन में हुआ, जबकि इसका शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री राज बहादुर ने किया। अपने संबोधन में श्री राज बहादुर ने छात्रों को रैगिंग के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रतियोगिता के लिए 7 अगस्त को प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 20 विद्यार्थियों को चयनित कर चार समूहों (ए, बी, सी, डी) में बांटा गया। क्विज़ में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ‘सी’ टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. चेतन आनंद और डॉ. ज्योति मिश्रा ने निभाई। इस दौरान कुलसचिव श्री राज बहादुर और मुख्य प्रॉक्टर प्रो. आर.के. सैनी ने दर्शकों से प्रश्न पूछकर सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को “पेन” भेंट कर उत्साहित किया। कार्यक्रम में प्रो. प्रतीक अग्रवाल, प्रो. देवेश निगम, सहायक रजिस्ट्रार (परीक्षा) श्री रवींद्र शर्मा, डॉ. सुनील त्रिवेदी, डॉ. शुभांगी निगम, डॉ. प्रकाश चंद्रा, प्रो. विनीत कुमार, डॉ. ए.पी.एस. गौर, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. संतोष पांडे, डॉ. सिमरन श्रीवास्तव, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. धीरेंद्र यादव, डॉ. मुकेश कुशवाहा और मोहम्मद कासिम सहित कई शिक्षक व अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में डॉ. रश्मि सिंह ने आभार व्यक्त किया। सभी प्रतियोगिताओं के पुरस्कार 18 अगस्त को होने वाले समापन समारोह में प्रदान किए जाएंगे।




