Friday, March 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपंजाबी सिनेमा से बॉलीवुड की ओर कदम बढ़ा रहीं अंजली शर्मा

पंजाबी सिनेमा से बॉलीवुड की ओर कदम बढ़ा रहीं अंजली शर्मा

मुंबई। पंजाबी सिनेमा में अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद अभिनेत्री अंजली शर्मा अब बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं। ‘डबल दी ट्रबल’, ‘दिलदारियां’, ‘मुंडा पंगेबाज’, वेब सीरीज ‘द लास्ट कोम्प्रोमाईज़’, शॉर्ट फिल्म ‘लॉटरी’ और कई म्यूजिक वीडियो में अपने शानदार अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी अंजली जल्द ही एक बड़े बैनर की फिल्म के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। साथ ही, उनकी एक नई हिंदी वेब सीरीज भी आने वाली है जिसमें वह एक अमीर और दिलचस्प किरदार में नजर आएंगी। फाजिल्का, पंजाब के छोटे से शहर में जन्मी और चंडीगढ़ में पली-बढ़ी अंजली शर्मा का अभिनय के प्रति प्रेम बचपन से ही रहा है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने डांस क्लास जॉइन की और पंजाब दूरदर्शन के ‘फूल कलियां’ कार्यक्रम से अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘तू पतंग मैं डोर’ में उनके नकारात्मक किरदार को भी दर्शकों ने खूब सराहा। अंजली शर्मा विज्ञापन जगत में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने एशियन पेंट, सोनालिका ट्रैक्टर, परंपरा होम डेकॉर, मेमसाहब एथनिक वीयर और दिवा ब्यूटी जैसे ब्रांड्स के लिए विज्ञापन किए हैं। अंजली का मानना है कि जटिल और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाना ही उन्हें सबसे अधिक आकर्षित करता है। उन्हें ‘मिर्ज़ापुर’, ‘कोहरा’ और ‘द फैमिली मैन’ जैसे सस्पेंस और थ्रिलर जोनर के शोज़ बेहद पसंद हैं, और वह भी ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने को उत्साहित हैं। अपने संघर्षों और अनुभवों के बारे में बात करते हुए अंजली कहती हैं कि सोलह वर्ष की उम्र से शुरू हुआ उनका सफर चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन उनके जुनून और मेहनत ने उन्हें मुंबई तक पहुँचाया। आज वह बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध निर्देशकों और बड़े बैनर्स के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। अंजली शर्मा ने साबित कर दिया है कि अगर लगन और आत्मविश्वास हो तो सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है। अब दर्शक बेसब्री से उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments