Monday, February 16, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedआंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगा भाऊबीज का 2,000 रुपये का उपहार

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगा भाऊबीज का 2,000 रुपये का उपहार

मुंबई। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने घोषणा की है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भाऊबीज के अवसर पर 2,000 रुपये की उपहार राशि दी जाएगी। यह राशि एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) योजना के अंतर्गत प्रदान की जाएगी। मंत्री ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इस योजना के लिए कुल 40.61 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएँ बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके कार्यों को सम्मानित करने और उनके त्योहार को खुशहाल बनाने के उद्देश्य से यह भाऊबीज राशि स्वीकृत की गई है। अदिति तटकरे ने कहा- प्रत्येक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हमारे समाज की वास्तविक ‘शक्ति’ हैं। हमारा प्रयास है कि उनकी दिवाली और भी उज्जवल बने।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments