Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
HomeCrimeठाणे में चुनावी माहौल के बीच कोयता गैंग का आतंक, युवक पर...

ठाणे में चुनावी माहौल के बीच कोयता गैंग का आतंक, युवक पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

ठाणे। ठाणे में चुनावी सरगर्मी के बीच शनिवार 27 दिसंबर की रात नालपाड़ा इलाके में कोयता गैंग के हमले से तनाव फैल गया। स्वामीनारायण सोसाइटी, कपूरबावड़ी के सामने करीब रात 8 बजे तीन से चार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते दानिश आफताब शेख (20) पर कोयता से हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे और दाहिनी जांघ पर गंभीर चोटें आईं और उसे मानपाड़ा स्थित टिएटेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान आरोपियों ने पीड़ित के भाई इब्राहिम शेख और बीच-बचाव करने आए स्थानीय नागरिकों को धमकाया और मारपीट की। हमले के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों की बाइक स्थानीय लोगों ने पकड़ ली और गुस्साए लोगों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में चितलसर पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 597/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धाराएं 118(2), 118(1), 352, 351(2), 3(5), महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 37(1), 135 तथा शस्त्र अधिनियम की धाराएं 4 और 25 लगाई गई हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी मधुसूदन रमेश भालेराव (उम्र 18 वर्ष 9 माह) को 28 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हिमेश उर्फ बाला भालेराव और अरुण यादव की तलाश जारी है। चितलसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील वरुडे के अनुसार, यह हमला आठ दिन पहले हुई लड़ाई की रंजिश में किया गया था और मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments