Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraआदर्श बंधु संघ का “फाग महोत्सव 2026” धूमधाम से संपन्न

आदर्श बंधु संघ का “फाग महोत्सव 2026” धूमधाम से संपन्न

मुंबई। मुंबई में आदर्श बंधु संघ द्वारा 3 मार्च को वार्षिक स्नेह सम्मेलन “फाग महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर फूलों के साथ होली मनाकर उपस्थित जनों ने आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए दादर क्षेत्र के विधायक माननीय महेश सावंत तथा नगरसेवक माननीय यशवंत किल्लेदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने “फाग महोत्सव 2026” स्मारिका का विमोचन किया और संघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के संयोजक राजेंद्र तिवारी एवं ट्रस्ट चेयरमैन जैनेंद्र दुबे द्वारा ईश्वर प्रार्थना के साथ किया गया। संघ के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आदर्श बंधु संघ सदैव जाति, भाषा, प्रांत और धर्म से ऊपर उठकर गरीब एवं वंचित वर्ग की सहायता करता रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संघ द्वारा तीन जरूरतमंद गरीब कन्याओं के विवाह हेतु आवश्यक घरेलू सामग्री जैसे फ्रिज, वॉशिंग मशीन, डबल बेड आदि प्रदान किए गए हैं।संघ के महामंत्री पी.आर.पांडेय ने आगंतुकों का स्वागत किया, जबकि कोषाध्यक्ष अरुण पांडेय ने दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। अतिथियों के लिए ठंडाई की व्यवस्था ललित पांडेय द्वारा की गई थी। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिनमें उत्तर भारतीय संघ के महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी, हरिभक्ति सत्संग समिति के अध्यक्ष मायाशंकर मिश्रा, मजदूर यूनियन के विकास तिवारी, उद्योगपति संतोष पांडेय, सुरेश दुबे, युगल भाई सुशील एवं सुधांशु शुक्ला तथा अनिल पांडेय प्रमुख रूप से शामिल रहे। संघ के ट्रस्टीगण राममणि मिश्रा, अरविंद मिश्रा, गेनालाल चौरसिया, ओमप्रकाश पांडे, डॉ. शशिकांत मिश्रा, अखिलेश कुमार, लल्लन दुबे, धीरेंद्र कुमार, अनुप तिवारी सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मीरा दुबे की ऑर्केस्ट्रा गायन मंडली ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे समूचा वातावरण उत्साह और उमंग से भर उठा। रात्रि भोज के उपरांत कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments