Thursday, February 19, 2026
Google search engine
HomeCrimeवर्दीधारी पुलिस अधिकारी से चेन झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3.42 लाख का...

वर्दीधारी पुलिस अधिकारी से चेन झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3.42 लाख का माल बरामद

ठाणे। ठाणे के कळवा पुलिस स्टेशन की हद में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बेखौफ बदमाशों ने वर्दी में मौजूद एक पुलिस अधिकारी को ही निशाना बना लिया। आरोपी ने गश्त के दौरान अधिकारी के गले से सोने की चेन झपट ली थी, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
चेन, स्कूटर और मोबाइल जब्त
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 10.110 ग्राम वजन की सोने की चेन बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 1,30,000 रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई 30,000 रुपए कीमत की मोटर स्कूटर और 30,000 रुपए का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
3.42 लाख रुपए का मुद्देमाल बरामद
पुलिस कार्रवाई में कुल 3,42,000 रुपए मूल्य का मुद्देमाल बरामद किया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने सोनसाखळी चोरी के दो मामलों का खुलासा करने का दावा किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है। मामले की आगे की जांच गुन्हे शाखा घटक 01 (क्राइम ब्रांच यूनिट 1) द्वारा गहनता से की जा रही है, ताकि आरोपी के अन्य साथियों और संभावित आपराधिक कृत्यों का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments