
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा तालुका के कोने गांव में 63 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान संगीता भागोजी पाटिल के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। मंगलवार शाम को उसका शव गांव में मिला। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या गहनों के लिए की गई है, क्योंकि उसके गले का हार और कानों की बालियां गायब थीं। वाडा पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।