Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशडॉ. सी.वी.रमन जयंती पर एसडीएस एकेडमिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य...

डॉ. सी.वी.रमन जयंती पर एसडीएस एकेडमिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

भूपेन्द्र सिंह/उन्नाव, उत्तर प्रदेश। सफीपुर नगर के बबर अली खेड़ा स्थित एस डी एस एकेडमिक स्कूल में शनिवार को सी. वी. रमन की जयंती के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में कुल 61 विज्ञान प्रोजेक्ट एवं 10 रासायनिक प्रयोगों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जिनमें लगभग 80 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यालय परिसर में लगे मॉडलों और प्रयोगों ने अभिभावकों एवं अतिथियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
आकर्षक मॉडल और प्रयोग रहे मुख्य केंद्र
प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण ‘हम्पटी फ्रूट ट्रेन’, ‘वेजिटेबल ट्रेन’ तथा विभिन्न रासायनिक प्रयोग रहे, जिन्हें निर्णायकों द्वारा प्रथम वरीयता प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल स्वयं तैयार किए और उनके पीछे के वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल भाषा में समझाया, जिससे उपस्थित जन अत्यंत प्रभावित हुए।
मुख्य अतिथि ने किया उत्साहवर्धन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण तिवारी ने बच्चों से उनके प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैज्ञानिक सोच और प्रयोगात्मक शिक्षा का विशेष महत्व है। विद्यालय द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
ओलंपियाड विजेताओं का सम्मान
इस अवसर पर जिला स्तरीय ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्रियल शुक्ला को प्रथम, राम गुप्ता को द्वितीय तथा अभिषेक पाल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।
प्रायोगिक शिक्षा पर विशेष बल
विद्यालय के प्रबंधक गिरीश चंद्र गुप्ता एवं प्रधानाचार्या राधा गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में प्रारंभिक कक्षाओं से ही विषयवार शिक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक एवं तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर व्यवहारिक ज्ञान से भी समृद्ध करना है, ताकि वे भविष्य में प्रतियोगी एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments