Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
HomeFashionमीरा रोड में भव्य सनातन भक्ति सत्संग का आयोजन

मीरा रोड में भव्य सनातन भक्ति सत्संग का आयोजन

22 से 26 जनवरी तक चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव

मुंबई। आध्यात्मिक चेतना और भक्ति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मुंबई से सटे मीरा रोड स्थित वरदान लोक आश्रम में भव्य सनातन भक्ति सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विश्व जागृति मिशन के संस्थापक परम पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज एवं ध्यान गुरु डॉ. अर्चिका दीदी जी के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। यह आध्यात्मिक महोत्सव 22 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः और सायं दो सत्रों में सत्संग आयोजित होंगे। प्रातः सत्र सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा सायं सत्र शाम 04:30 बजे से 06:30 बजे तक संपन्न होगा। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिदिन सायं 04:30 बजे से सत्संग सत्र के साथ की जाएगी। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जाएगा। 23 जनवरी को प्रातः 09:30 बजे से रुद्राभिषेक, 24 जनवरी को प्रातः 09:30 बजे से वैभवलक्ष्मी हवन तथा 25 जनवरी को प्रातः 09:30 बजे से केदारनाथ मंदिर भूमि पूजन का आयोजन होगा। इसी दिन दोपहर 12:30 बजे से गुरुदीक्षा समारोह भी संपन्न कराया जाएगा। वरदान लोक आश्रम मुंबई के प्रधान श्री एस.एस. अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह कार्यक्रम वरदान लोक आश्रम, काजू पाडा, घोड़बंदर रोड, पोस्ट मीरा रोड पूर्व, जिला ठाणे, मुंबई 401107 में आयोजित होगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर परम पूज्य महाराज श्री के प्रवचनों और आध्यात्मिक ऊर्जा का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments