Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraविरार पश्चिम में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

विरार पश्चिम में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

पालघर। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 23 जनवरी को विरार पश्चिम स्थित म्हाडा ग्राउंड में ज्ञान की देवी वीणा वादिनी मां सरस्वती के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अग्निशमन केंद्र के सामने, विरार–नालासोपारा लिंक रोड पर संपन्न होगा। मानवीय मूल्यों को समर्पित संस्था संस्कार मिथिला फाउंडेशन (रजि.) द्वारा आयोजित यह आयोजन विरार क्षेत्र में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु माना जा रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज में भक्ति, संस्कार, सेवा और सद्भाव का संदेश प्रसारित करना है। संस्था के अध्यक्ष मदन कुमार झा ने कहा कि संस्कार मिथिला फाउंडेशन भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से यह सांस्कृतिक-आध्यात्मिक उत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक और मानवीय मूल्यों का विस्तार हो सके। संस्था के संयोजक अमित मोहन झा ने बताया कि 23 जनवरी को सुबह 9:00 बजे मां सरस्वती की विधिवत पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विद्या की देवी का अलौकिक श्रृंगार, भव्य सजावट और पूजन कार्यक्रम पंडित केशव पाठक के सान्निध्य में संपन्न होगा। इस अवसर पर शहर के सभी प्रमुख नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्वांचल और बिहार से आए कलाकार दिलीप दरभंगिया, जूली मनोज झा, श्यामानंद झा, कुणाल ठाकुर सहित अन्य कलाकार अपनी लोककला, भोजपुरी, मैथिली और हिंदी गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। मां सरस्वती पूजा के उपरांत सभी भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी संस्था की ओर से की गई है, जिससे स्थानीय रहवासी परिवार सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वातावरण का पूर्ण आनंद ले सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक अमित झा, जयनारायण यादव, ललित सिंह, नवल झा, राघवेंद्र विश्वास, दुर्गानंद झा, अखिलेश दुबे, अविनाश चौधरी, बृजकांत झा, सुनील राय, प्रवीण शर्मा, रूपेश राय, सुभाष चंद्र सिंह, ज्वाला प्रसाद सिंह, लखविंदर गोड, गौरव ठाकुर, केशव पाठक, शिवेंद्र यादव एवं संजीव मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं से अपने सगे-संबंधियों, मित्रों और परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाप्रसाद का लाभ लेने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments