
डॉ अंशुमान अग्निहोत्री
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उन्नाव जीआईसी मैदान में 13 दिवसीय विराट बहु आयामी उन्नाव महोत्सव के चौथे दिन भजन संध्या का आयोजन हुआ। अंकुर विशे ष पांडेय म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले विख्यात भजन गायकों अवनीश चक्रधारी और अमन सिंह ने एक के बाद एक भजन सुनाकर सबको आत्मविभोर किया। वहीं आध्यात्मिक और संगीत गुरु पी के सिंह ने सबको भजनामृत का पान कराया। भजन गायक लकी लाडला और गायिका दीपांजलि ने भी सुमधुर भजन गाए। संस्कार ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष इज़हार खां गुड्डू, अध्यक्षा निम्मी अरोड़ा, प्रबंधक अशोक पटेल शिवा, महोत्सव संयोजक राम सुमेर सिंह, सांस्कृतिक संयोजक डॉ मनीष सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष डॉ राजेश सिंह, प्रभारी सुख सागर पटेल, अनिल सिंह फौजी आदि ने किया। समन्वयकों राहुल कश्यप, सैमी वर्मा, शैलू वर्मा, कामना तोलानी, प्रियंका पाल, सतीश शर्मा आदि ने व्यवस्थापन किया। संचालन सांस्कृतिक संयोजक मनीष सिंह सेंगर ने किया और प्रबंधक अशोक पटेल ने सबके प्रति आभार जताया। डॉ सत्यपाल सिंह, समाजसेवी अनूप चौधरी, लक्ष्य निगम, गायक अरुण गोस्वामी, बीनू त्रिवेदी, रामबाबू गुप्ता, नितिन गुप्ता, विशाल यादव आदि का सहयोग रहा।



