Saturday, February 14, 2026
Google search engine
HomeArchitectureपीएम मोदी ने बीएसएनएल की स्वदेशी ‘4जी’ सेवा का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने बीएसएनएल की स्वदेशी ‘4जी’ सेवा का किया उद्घाटन

फडणवीस ने कहा– गांव-गांव तक पहुंचेगी कनेक्टिविटी

पुणे। आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित ‘4जी’ सेवा का उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा से टेलीविजन प्रणाली के माध्यम से किया। इस अवसर पर बीएसएनएल के 92,633 टावरों का लोकार्पण हुआ, जिनमें से 9,030 टावर महाराष्ट्र में स्थापित किए गए हैं। इस कार्यक्रम का पुणे के यरवदा स्थित साहित्य रत्न लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे सांस्कृतिक कला मंदिर में सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे, मंत्री चंद्रकांत पाटिल, राज्य मंत्री माधुरी मिसाल, भारती एयरटेल के संस्थापक अध्यक्ष सुनील मित्तल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
फडणवीस बोले– 4जी नेटवर्क से गांवों तक पहुंचेगी डिजिटल सेवाएं
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार नागरिकों को 1,100 सेवाएं ऑनलाइन और व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध करा रही है, जिनमें से 90 प्रतिशत को पूरी तरह डिजिटल बनाया जा रहा है। ऐसे में गांव-गांव तक कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतनेट के माध्यम से हर गांव तक फाइबर सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को सीधे डिजिटल इंडिया से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 92,633 टावरों में से 9,030 टावर महाराष्ट्र को मिले हैं। इनके जरिए देश के 24,68,000 गांवों को ‘4जी’ नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा- 21वीं सदी का विकास सड़कों के साथ-साथ मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी निर्भर है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बाजार के लिए यह एक बड़ा साधन बनेगा। फडणवीस ने बताया कि अब तक केवल फिनलैंड, स्वीडन, चीन और दक्षिण कोरिया के पास अपनी 4जी तकनीक थी। भारत ने सी-डॉट, तेजस, आईआईटी, टीएसएस और बीएसएनएल जैसी संस्थाओं के सहयोग से शुद्ध स्वदेशी तकनीक विकसित कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा- जब भी किसी ने भारत को चुनौती दी है, देश ने अपने ज्ञान और दक्षता से जवाब दिया है। आज का दिन उसी क्षमताओं का प्रमाण है।
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने जताया गर्व
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा- जो अमेरिका नहीं कर पाया, वह भारत ने कर दिखाया। इस तकनीक से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और रोजगार को नई दिशा मिलेगी। बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी की सफलता की कहानी दुनिया में उल्लेखनीय होगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र सरकार हर संभव सहयोग देगी।
तकनीक से पारदर्शिता और समान अवसर
मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी कहा कि तकनीक समाज में बिना भेदभाव के समान अवसर देती है और पारदर्शिता लाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये टावर भविष्य में ‘5जी’ अपग्रेड के लिए भी सक्षम हैं, जिससे भारत डिजिटल क्रांति की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments