Friday, October 18, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedसंपादकीय:- मोदी का नया भारत!

संपादकीय:- मोदी का नया भारत!

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में कहा, यह नया भारत है जो घर में घुस कर मारता है। उनका आशय शायद पाकिस्तानी कब्जे में हमारे जांबाज सेना द्वारा घुसकर आतंकी अड्डों को खत्म किया गया था। शायद अपनी करनी जो आईटी, सीबीआई और ईडी को हथियार बनाकर विपक्षी नेताओं को बिना सबूत के बारी बारी जेल में बंद कराया। शायद यही मोदी का नया भारत है। सभी विपक्षी भ्रष्ट नेताओं को डर दिखाकर अपनी पार्टी में मिलाया अथवा उनके साथ मिलकर सरकार बना ली। शायद यही नया भारत है जिसमें जबरन कोवीड के वैक्सीन लगाने में भी मोदी की फोटो लगाकर अपना प्रचार किया लेकिन जब वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने कोर्ट में स्वीकार कर लिया कि उसकी वैक्सीन से रक्त में थक्के बनते हैं जिससे ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। हुआ भी वही। भारत में अब तक कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद सहसा हार्ट अटैक से लाखों युवाओं की असमय मौत हो गई तो तुरंत कोविड वैक्सीन से अपनी फोटो हटवा दी। यह मोदी का नया भारत ही है जहां मीडिया को जनता के अरबों रुपए विज्ञापन देकर गुलाम बना लिया और वे दिन रात मोदी जाप करती रहती है। मोदी के भारत में ही भारतीय संविधान की जगह मनुस्मृति लागू करने लोकतंत्र के स्थान पर राजतंत्र बनाने के लिए अब की बार चार सौ पार के नारे लगाए गए थे लेकिन जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बीजेपी को घुटनों पर ला दिया जिससे वैसाखी के सहारे सरकार बनाने की बाध्यता हुई। मोदी के भारत में ही विदेश में जमा कलाधन लाने,दो करोड़ लोगों को रोजगार देने, मंहगाई कम करने की जगह मंहगाई बढ़ाने का ही काम किया जा सकता है। लोकतंत्र की हत्या करते हुए एक सौ पचास सांसदों का निलंबन मोदी के नए भारत में ही संभव है। हिंदू मुस्लिम भारत पाकिस्तान, कपड़ों से ही पहचाने जाने, अधिक बच्चे पैदा करने वाले कहकर नफरत फैलाई गई। मोदी के ही भारत में यह संभव था कहना कि हिंदू औरतों के मंगल सूत्र छीनकर और दो भैसों में एक भैंस छीनकर कांग्रेस मुसलमानों को ही दे देगी। जाति और धर्म देखकर ही बुलडोजर मोदी के नए भारत में ही चलकर एक कौम का घर ढहाया जा सकता है। सौ स्मार्ट सिटी बनाने के वादे से फिरा जा सकता है। स्पेस तेकनिलोजी से बनी सड़कों में इतने बड़े बड़े गड्ढे बनना जिनमे कार स्कूटर बाइक ही नहीं ट्रक तक सीधे पाताल लोक तक भेजी जा सकती है।मोदी के ही नए भारत में संभव है कि सारे हवाईअड्डों की छतें गिर सकती हैं। नए नए बने संसद भवन और रमा मंदिर की छतें मोदी के नए भारत में ही टपकाने लग सकती हैं। मोदी के ही नए भारत में संभव था कि देश के सबसे बड़े मंदिर में बने लड्डुओं में पशुओं की चर्बी और मछली का तेल मिल जाए। मोदी के नए भारत में ही निर्माणरत और चंद दिनों पूर्व उद्घाटित कई दर्जन पुल जलसमाधि ले लेते। प्रशंसा करनी होगी कि मोदी के नए भारत में ही कच्चे तेल का भाव कम होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के भाव कम करने की जगह सेंट्रल टैक्स बढ़ा दिए गए मंहगाई बढ़ाना मोदी के नए भारत में संभव है जिससे जनता का जीवन संकट में पड़ जाए। मोदी के नए भारत में ही देश पर विदेशी कर्ज 55 लाख करोड़ से 205 लाख करोड़ कर दिया जाए।मोदी के नए भारत में ही एक भी निर्माण नहीं करने वाली सत्ता कहे कि सत्तर वर्षों में कांग्रेस ने किया ही क्या है और कांग्रेस द्वारा बनवाए सारे सरकारी संस्थानों को कौड़ियों के भाव मित्रो को बेचा जा सकता है। यह मोदी का ही नया भारत है जिसमें सत्तापक्ष के सारे बलात्कारियों को बचाने में पूरी सरकार लग जाए। दो वर्षों से जल रहे मणिपुर का एम बोलने की हिम्मत न हो और मणिपुर को जलता छोड़ दिया जाए।मोदी के नए भारत में ही यह संभव है कि आचार संहिता का उल्लंघन कर बिन बुलाए मेहमान की तरह सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के घर जाकर गणेश पूजा करते हुए फोटो पोस्ट की जा सकती है ताकि न्यायालय से जनता का विश्वास उठ जाए और सी जे आई को जनता बिका हुआ समझने लगे।मोदी के नए भारत में ही यह संभव है कि चंदा जुटाने के लिए व्यापारिक घरानों के यहां छापे दलावकर डराया धमकाया जाए। यहां तक कि बीफ एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों से चंदा लिया जाए मोदी के नए भारत में ही यह संभव है कि देश की 80 करोड़ जनता को गरीबी रेखा से नीचे रखने के केलिए पांच किलो राशह देना पड़े और गर्व से कहा जाए 80 करोड़ लोगों की मुफ्त राशन दे रही सरकार। मुफ्त की शिक्षा, सुविधा, रोजगार और संरक्षण देने के स्थान पर टैक्स बढ़ाते जाना।जीवनोपयोगी खाद्यान और अन्य वस्तुओं के मूल्य बढ़कर जीवन खत्म किया जाना अन्याय है। हर दिन वित्त मंत्रालय नए नए टैक्स लगाकर सर्वनाश कर रहा। इंफ्रास्ट्रक्चर हो या अन्य प्रोडक्ट सभी कम हो गए।बेरोजगारी बढ़ाता जा रहा वित्त मंत्रालय। अरबपति भाग रहे देश छोड़कर। याद रहे जिस दिन जनता जाग गई। असलियत तो उसी दिन सत्ता का दंभ टूट जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments