Sunday, February 22, 2026
Google search engine
HomeCrimeपूर्व मेयर और उद्धव गुट के नेता दत्ता दलवी गिरफ्तार

पूर्व मेयर और उद्धव गुट के नेता दत्ता दलवी गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के पूर्व मेयर और शिवसेना (यूबीटी) नेता दत्ता दलवी को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। दत्ता पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुलुंड कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दलवी को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी के भेज दिया है।
दत्ता दलवी के खिलाफ भांडुप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई की भांडुप पुलिस ने बताया कि 26 नवंबर को दत्ता दलवी ने पार्टी की एक बैठक में सीएम शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। शिवसेना यूबीटी के नेता पूर्व मेयर दत्त दलवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153(A),153 (B),153(A)(1)सी,294, 504,505(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं दत्ता दलवी की गांडी को चार अज्ञात लोगो ने तोडफोड की।
संजय राउत ने किया समर्थन
पुलिस द्वारा दत्ता दलवी को गिरफ्तार किए जाने के बाद सांसद संजय राउत थाने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि हम दत्ता दलवी के बयान का समर्थन करते हैं। राउत ने पूछा, दत्ता दलवी ने क्या गलत कहा? भाषण में दत्ता दलवी एक शिवसैनिक के तौर पर बोले। उन्होंने कहा कि अगर आनंद जीवित होते तो इन गद्दारों को चकनाचूर कर दिया गया होता। इसमें गलत क्या है? यह शब्द धर्मवीर फिल्म में आनंद दिघे ने बोला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments