Thursday, February 19, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraएमएमआर के लिए 48 हजार करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी, ठाणे...

एमएमआर के लिए 48 हजार करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी, ठाणे बनेगा ‘मोबिलिटी हब’ – एकनाथ शिंदे

मुंबई। मुंबई महानगर प्रदेश (एमएमआर) के सर्वांगीण विकास और बढ़ते शहरीकरण की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की हाल ही में हुई बैठक में 48 हजार करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। गुरुवार को एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस बजट के माध्यम से ठाणे और कल्याण शहरों का व्यापक कायाकल्प किया जाएगा।
ठाणे बनेगा ‘मोबिलिटी हब’
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि ठाणे को मुंबई का प्रमुख प्रवेशद्वार मानते हुए यहां 12 से 13 हजार करोड़ रुपये की बड़ी वित्तीय तरतूद की गई है। लगभग 12 किलोमीटर लंबे ठाणे-बोरीवली डबल टनल परियोजना के लिए वर्ष 2026-27 में 3 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि इस परियोजना को कुल 18,838 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा ठाणे में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। कासारवडवली से वडाला मेट्रो 4, मेट्रो 4-ए (गायमुख तक विस्तार) तथा स्वामी समर्थ नगर से विक्रोली मेट्रो 6 परियोजनाओं से ठाणे-मुंबई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। ठाणे कोस्टल रोड के पहले चरण के लिए 1,025 करोड़ रुपये तथा आनंदनगर-साकेत उन्नत मार्ग के लिए 880 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रायलादेवी और मासुंदा तालाब के सौंदर्यीकरण तथा कोलशेत-काल्हेर खाड़ी पुल के लिए 214 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
कल्याण-डोंबिवली बनेगा उभरता शहरी केंद्र
भविष्य के नियोजित शहरी केंद्र के रूप में कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र के विकास के लिए 2,500 से 3,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 1,239 करोड़ रुपये की लागत वाले कल्याण रिंग रोड परियोजना के लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे शहर की यातायात समस्या कम होगी। भिवंडी-कल्याण मेट्रो 5, उल्हासनगर विस्तार 5-ए तथा कांजूरमार्ग-बदलापुर मेट्रो 14 जैसी परियोजनाओं से कल्याण एमएमआर का महत्वपूर्ण ‘ट्रांजिट हब’ बनेगा। 584 करोड़ रुपये की ऐरोली-काटई नाका सड़क परियोजना से नवी मुंबई के साथ कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
जल समस्या और समेकित परिवहन पर जोर
एमएमआर क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए उपमुख्यमंत्री ने ‘पोशीर’ और ‘शिलार’ बांध परियोजनाओं को युद्धस्तर पर गति देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती यातायात भीड़ को कम करने के लिए 337 किलोमीटर लंबे मेट्रो नेटवर्क के साथ पॉड टैक्सी, बोट टैक्सी, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, फ्लाईओवर, भूमिगत सड़कें और अन्य बड़े बुनियादी ढांचा प्रकल्पों का समन्वित खाका तैयार किया गया है। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से एमएमआर क्षेत्र का नियोजित और संतुलित विकास सुनिश्चित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments