Saturday, March 21, 2026
Google search engine
HomeUncategorized३२ वर्षीय डॉक्टर ने की आत्महत्या, जांच में मानसिक तनाव के संकेत

३२ वर्षीय डॉक्टर ने की आत्महत्या, जांच में मानसिक तनाव के संकेत

सोलापुर। मुंबई के निवासी और पेशे से डॉक्टर, ३२ वर्षीय आदित्य ने मंगलवार को सोलापुर के द्वारका पैराडाइज इलाके में आत्महत्या कर ली। वह कुछ दिनों से अपने किराए के कमरे में रह रहे थे। पुलिस को आदित्य का शव बाथरूम में खून से लथपथ हालत में मिला, जिसमें गर्दन और कलाई पर खुद को नुकसान पहुंचाने के स्पष्ट निशान थे। पुलिस ने बताया कि आदित्य के पिता के बार-बार कॉल करने पर कोई जवाब न मिलने के कारण उन्होंने उनके एक मित्र से संपर्क किया। मित्र ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी।
मौके से मिले चाकू, कैंची और इंजेक्शन
प्रारंभिक जांच में पुलिस को चाकू और कैंची, साथ ही एक एनेस्थेटिक इंजेक्शन मिला है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि डॉक्टर आदित्य ने आत्महत्या से पहले दर्द कम करने के लिए बेहोशी की दवा का इस्तेमाल किया होगा। कमरे में शराब की बोतल और दीवारों पर खून के धब्बे भी मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, आदित्य हाल ही में अपने ग्रेजुएशन समारोह में शामिल हुआ था और उसी दिन (मंगलवार) को कमरा खाली करने की योजना थी। वह कुछ समय से मानसिक तनाव में था, लेकिन तनाव का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार उनके मूल निवास स्थान केरल में किया जाएगा। सोलापुर पुलिस इस दुखद घटना की गहराई से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता चल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments