Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedस्वारगेट एसटी स्टैंड पर शिवशाही बस में 26 वर्षीय महिला से बलात्कार,...

स्वारगेट एसटी स्टैंड पर शिवशाही बस में 26 वर्षीय महिला से बलात्कार, आरोपी फरार

पुणे। पुणे के स्वारगेट एसटी स्टैंड पर खड़ी शिवशाही बस में 26 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। यह अपराध सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे ने महिला से दोस्ती कर ली और उसे बहला-फुसलाकर खाली खड़ी शिवशाही बस में ले गया। बस बंद होने के बावजूद, आरोपी ने जबरन उसे अंदर बैठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। हमले के बाद, महिला पुणे से फलटन जाने वाली बस में सवार हो गई। यात्रा के दौरान, उसने अपने दोस्त को फोन पर घटना की जानकारी दी। दोस्त ने उसे तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। इसके बाद पीड़िता ने स्वारगेट पुलिस स्टेशन में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ पुणे और शिरुर में चोरी और हमले के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। उसकी तस्वीर सामने आई है, और पुलिस की एक टीम उसके घर भी गई थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके भाई को हिरासत में लिया है। इसके अलावा, पुणे क्राइम ब्रांच की आठ टीमें गाडे की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें आरोपी को महिला को बस में ले जाते हुए देखा गया है। पुणे पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए ऑपरेशन तेज कर चुकी है, और जांच जारी है। पुणे रेप पर कांग्रेस ने भी जोरदार हमला बोला है. इस मुद्दे पर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि पुणे की घटना काफी गंभीर है। 26 साल की महिला के साथ बस में रेप हो जाता है और पुलिस अभी तक आरोपी को खोज नहीं पाती है। जबकि एक एक नेता का बेटा विदेश जाता है तो पुणे पुलिस उसके प्लेन को खोज कर वापस लाती है और रेप के आरोपी को खोज नहीं पाती है। इस घटना पर परिवहन मंत्री क्या जवाब देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments