Tuesday, March 17, 2026
Google search engine
HomeMaharashtra‘यदु यादव कोश’ पत्रिका का 21वां भव्य विमोचन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

‘यदु यादव कोश’ पत्रिका का 21वां भव्य विमोचन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

मुंबई। कंट्री क्लब, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में ‘यदु यादव कोश’ पत्रिका का 21वां भव्य विमोचन एवं सम्मान समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय यादव, अध्यक्ष जनआगाज फाउंडेशन एवं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उत्तर-पश्चिम जिला संगठक ने की। समारोह में पूर्व भाजपा नगरसेवक कमलेश यादव, शिवसेना नगरसेविका रेखा राम यादव, भाजपा नगरसेविका रेखा रामकृपाल यादव, आकाश डिग्री कॉलेज के चेयरमैन राजकुमार यादव, ट्रांसपोर्टर घरभरन यादव, पुणे के समाजसेवी यशवंत यादव, औरंगाबाद के भाजपा नेता नरेंद्र सिंह यादव, जलगांव के उद्योगपति लल्लन जी यादव, खुशी इंटरप्राइजेज के सीएमडी धर्मेंद्र यादव, नासिक के समाजसेवी राम भरत यादव, डेंटल सर्जन डॉ. मोनिका यादव तथा उद्योगपति सुनील विक्रमजीत यादव सहित मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पालघर और नासिक से बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
पत्रिका के संपादक एस.एन. यादव ने कहा कि ‘यदु यादव कोश’ पिछले 21 वर्षों से समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है और इसके माध्यम से आपसी परिचय के साथ वैवाहिक संबंध भी स्थापित हो रहे हैं। अध्यक्ष अजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की प्रगति के लिए नई पीढ़ी को अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का उदाहरण देते हुए युवाओं को प्रेरित किया। वहीं पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव और शिक्षाविद राजकुमार यादव ने शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर वाराणसी के बिरहा गायक पप्पू यादव ने अपने गीतों से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में अशोक यादव, जयराम यादव, नील यादव, राजाराम विद्यार्थी, विजेश यादव, एस.आर. यादव, डॉ. रामनरेश यादव, संतोष यादव, डॉ. सुशांत यादव, पुरुषोत्तम यादव, लालचंद यादव, अर्जुन यादव, सुरेश यादव, बरखू यादव, मुन्ना यादव, सूरजपाल यादव, प्रमिला यादव, रवि यादव, जगदीश मास्टर, महाजन यादव, एम.पी. यादव, अम्बिका यादव, हीरालाल यादव, सुनील यादव, मनोज यादव, कन्हैयालाल यादव, महेश यादव, सर्वजीत चानिका यादव, ईश्वरदेव यादव, भरत यादव, आर.बी. यादव, उमेश यादव और रमेश यादव सहित अनेक समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एल.एस. यादव लल्लन ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments