Tuesday, July 29, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedराज्यपाल द्वारा 106 पुलिस अधिकारियों को अलंकरण पदक, वीरता और सेवा के...

राज्यपाल द्वारा 106 पुलिस अधिकारियों को अलंकरण पदक, वीरता और सेवा के लिए सम्मानित किया गया

मुंबई। राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने मंगलवार को मुंबई के राजभवन में आयोजित अलंकरण समारोह में 106 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किए। ये सम्मान स्वतंत्रता दिवस 2022 व 2023 तथा गणतंत्र दिवस 2023 व 2024 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा घोषित किए गए थे। समारोह में 64 अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस वीरता पदक, 4 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 38 अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए। प्रमुख सचिव (गृह) अनूप कुमार सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक और विशेष महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) डॉ. मनोज कुमार शर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाज़ा गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गृह राज्य मंत्री (शहरी) योगेश कदम, पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला और सम्मानित अधिकारियों के परिवारजन भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि ये सम्मान न केवल पुलिस अधिकारियों की साहसिक और अनुकरणीय सेवाओं की पहचान हैं, बल्कि उन्हें आगे भी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। समारोह राज्य पुलिस बल की प्रतिबद्धता और वीरता का प्रतीक बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments