Monday, June 30, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedराजेश कुमार बने महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव

राजेश कुमार बने महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। 1988 बैच के अधिकारी कुमार वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) के रूप में कार्यरत हैं और अब वे मुख्य सचिव का पदभार भी संभालेंगे। उन्होंने सुजाता सौनिक का स्थान लिया है, जो सोमवार को सेवानिवृत्त हुईं। सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (सेवाएं) वी राधा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुमार दोनों पदों पर एक साथ कार्यरत रहेंगे। राजेश कुमार इससे पहले बीड जिला परिषद के सीईओ और धाराशिव व जलगांव जिलों के जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे वर्ष 2020 से अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर हैं। मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य मंत्रिमंडल के प्रति आभार जताते हुए कहा, “मैं राज्य के नागरिकों की बेहतर सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूं और प्रशासन को और अधिक प्रभावी तथा जनकल्याणकारी बनाने का प्रयास करूंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments