शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने लिए व्रत रखा जाता है और विधि-विधान से पूजा की जाती है।
मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है, जिस घर में गंदगी होती है वहां लक्ष्मी कभी भी प्रवेश नहीं करती हैं।
शुक्रवार के दिन किसी से भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए।
शुक्रवार को शक्कर उधार नहीं देना चाहिए। शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में दरिद्रता का वास होता है।
शुक्रवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।