इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन !

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सावन महीने की  पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का  पर्व मनाया जाता है। 

हालांकि इस साल भाई-बहन के अटूट प्रेम का  प्रतीक रक्षाबंधन एक नहीं बल्कि  2 दिन माना जा रहा है।

 जानिए इसका क्या कारण है और बहनें किस दिन भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी...

 इस साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस साल 30 अगस्त को पूर्णिमा वाले दिन भद्रा का साया है।

30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि की शुरुआत से ही यानी सुबह 10 बजकर 58 मिनट से भद्रा शुरू हो जा रही है और रात 09 बजकर 01 मिनट तक है।

 इस दिन रात में 9 बजे के बाद राखी बांधने का मुहूर्त है।